Topic:Post Budget Discussion ;2023-24

Panelist: Dr. Vinod Sen (Department of Economics Indira Gandhi National Tribal University, Amarkantak, M.P)

Dr.Kapil Dev Yadav ( Lady Sri Ram College for Women , Delhi University, New Delhi )

Dr.Virendra Singh Matsaniya (Department of Economics Dr.Hari Singh Gour Central University, Sagar,M.P)

Vikash Kumar Research Scholar , Indira Gandhi National Tribal University ,Amarkantak

No photo description available.

“इंडियन रिसर्च स्कॉलर्स एसोसिएशन” में शाम 5 बजे “ प्रस्तुत बजट पर परिचर्चा 2023-24 ” विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया।यह एक ऐसा एसोसिएशन है जिसमें संपूर्ण भारत के सामाजिक विज्ञान ,साहित्य भाषा एवं आर्ट्स से संबंधित रिसर्च स्कॉलर जुड़े हुए हैं । इस कार्यक्रम में वक्ता के रूप में – डॉ. विनोद शेन,असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय,अमरकंटक उपस्थित रहे , डॉ सेन एक प्रसिद्ध अर्थशास्त्री हैं जिन्होंने अपने लेखन और शोध के माध्यम से इस विषय के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान किया है । उनके शोध पत्र और पुस्तके बहुत लोकप्रिय हैं । उन्होंने इस विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि लोककल्याणकारी राज्य में बजट जनता के हित में होना चाहिए साथ उन्होंने बजट पर किए गए विभिन्न क्षेत्रों के प्रावधानों को स्पष्ट किया । दूसरे वक्ता डॉ.कपिल यादव,एसिटेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग,दिल्लीविश्वविद्यालय रहे जिन्होंने सतत विकास के अवधारणा और छोटे उद्योग धंधों के विषय में किए गए प्रावधानों को स्पष्ट किया । उन्होंने कहा की विकास के प्रतिरूप को हम अपना रहे है परंतु विकास और पर्यावरण संरक्षण दोनों को ध्यान देना होगा और इसके प्रावधान बजट में किए गए है जिसका डेटा उन्होनें प्रस्तुत किया । तीसरे वक्ता डॉ.वीरेंद्र सिंह मत्सानिया,असिस्टेंट प्रोफेसर,अर्थशास्त्र विभाग डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर रहें। डॉ सिंह ने कृषि के क्षेत्र को लेकर अपनी बात रखी । इस विषय पर बात रखते हुए उन्होंने कहा की युवाओं को कृषि के ओर रुचि दिखनी होगी क्योंकि सर्वाधिक रोजगार इस क्षेत्र में है । आज खेती को दोयम दर्जे में रख दिया गया है । सरकार को भी इसके प्रगति के लिए कार्य करना होगा । इस कार्यक्रम में स्वागत व्यक्तव्य: विकास कुमार,शोधार्थी, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक ने दिए । साथ विकास नें इस एसोसिएशन के उद्देश्यों और कार्यों की भी परिचर्चा की । संचालन: गनेशी लाल,शोधार्थी जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय सह संचालन:नैना प्रसाद शोधार्थी, महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय,वर्धा, सह संचालन :जयश्री (केंद्रीय विश्वविद्यालय,सिक्किम) और धन्यवाद ज्ञापन: कृतीबास दत्ता द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम में एसोसिएशन के अन्य सदस्यों में अश्वनी कुमार ,मेघा कुँवर , प्रियंका प्रियदर्शनी , संजीत कुमार ,प्रदीप एवं अन्य भी जुड़े रहे । कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों नें प्रश्न भी पूछें जिनके उत्तर आमंत्रित पेनलिस्ट के द्वारा दिया गया इस व्याख्यान का आयोजन गूगल मीट के माध्यम से किया गया।https://janbindu.com/लोकल्याणकारी-राज्य-के-अन/..

No photo description available.

No photo description available.

No photo description available.

No photo description available.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *