Hindi Divas Par Vishesh

ऐसी हिंदी लिखनें और बोलने का प्रयास करें,जो हमारी जड़ों से कटी हुई न हो– प्रो. कृष्ण कुमार सिंह
14 सितंबर को इंडियन रिसर्च स्कॉलर्स एसोसिएशन’ द्वारा शाम 6:00 बजे ‘हिंदी का वर्तमान परिप्रेक्ष्य और राजभाषा हिंदी’ विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस व्याख्यान का संयोजन विकास कुमार,शोधार्थी,राजनीति विज्ञान एवं मानवाधिकार,इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विभाग, अमरकंटक द्वारा किया गया।उन्होंने हमारे अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने एसोसिएशन के उद्देश्यों और कार्यों को सभी के समक्ष प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह एसोसिएसन लगातार शोध की दिशा में प्रयासरत । हमारा उद्देश्य रहता है कि प्रतिष्ठित वक्ताओं को आमंत्रित किया और उनसे मार्गदर्शन लिया जाए । मुख्य वक्ता के रूप में हमारे बीच प्रो. कृष्ण कुमार सिंह, अधिष्ठाता, अनुवाद एवं निर्वचन विद्यापीठ, महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से जुड़े रहें तथा उन्होंने यह बताया कि हम जिस भी संस्था में हैं हमें हिंदी में संवाद करना चाहिए तथा हिंदी थोपी नहीं जानी चाहिए बल्कि अपने ज्ञान का विस्तार करना चाहिए।इस व्याख्यान में हमारे बीच प्रो. श्रद्धा सिंह, हिंदी विभाग, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी से उपस्थित रहीं और उन्होंने हिंदी बोलने के साथ–साथ हिंदी में शुद्ध उच्चारण करने पर हमारा ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने यह बताया कि यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम शुद्ध हिंदी बोलें तथा लिखें। हमारे तीसरे वक्ता डॉ. रजिन्दर कुमार सेन, अध्यक्ष, हिंदी विभाग, केन्द्रीय विश्वविद्यालय, पंजाब से उपस्थित रहें उन्होंने यह बताया कि हिंदी में बहुत सारी संभावनाएं हैं इसलिए हमें चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। हमें अपने घरों में अपने बच्चों को बचपन से ही शिक्षा देने की आवश्यकता है कि वे पहले हिंदी के अर्थ को जाने फिर उसका अंग्रेजी में अर्थ जाने। तीनों वक्ताओं ने अपने विचारों के माध्यम से सभी शोधार्थी तथा विद्यार्थी को लाभान्वित किया और ‘हिंदी दिवस’ के कार्यक्रम को सफल बनाया। इस व्याख्यान के सह-संयोजक:धीरेश कुमार, (जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय) नें किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन गनेशीलाल (जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय) नें किया । कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सेशन रखा गया था जिसमें प्रतिभागियों नें प्रश्न किए जिनका उत्तर तीनों वक्तावों के द्वारा दिया गया । इस कार्यक्रम में अन्य प्रतिभागियों में नैना,अभिषेक ,अश्विनी,शिवपाल,दीपांकर,राम लगन एवं पूजा आदि जुड़े रहे ।
No photo description available.
See insights and ads
Boost post
All reactions:

You and 3 others

No photo description available.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *